फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। पूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को नगर की दुकानों पर चेकिंग की। दो दुकानों से छह घरेलू सिलिंडर उपयोग करने पर जब्त कर लिए। टीम ने दुकानदारों को दुकानों में व्यावसायिक गैस सिलिंडर का ही उपयोग करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी ने टीम के साथ नगर में चाट विक्रेताओं, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों को चेक किया। टीम ने एक मिठाई की दुकान और एक रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करने पर दुकानों से छह गैस सिलिंडर जब्त कर लिए। टीम ने दुकानदारेां को भविष्य में घरेलू सिलिंडर का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। दुकानों में व्यवसायिक गैस सिलिंडर का ही उपयोग करने की भी हिदायत दी। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि यदि किसी दुकान पर घरेलू लाल रंग का सिलिंडर उपयोग करने की शिकायत मिलती है तो उस दुकनदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। टीम में पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें