फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का विरोध बेजुबानों की जान पर भारी, स्कूल में बंद छह गायों की भूख-प्यास से मौत

Sun, 30 Dec 2018 10:49 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मांट के एक गांव के स्कूल में बंद गोवंश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जिले में आवारा गोवंश को लेकर किसानों का विरोध अब बेजुबानों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। जंगल से पकड़कर कारब गांव के प्राइमरी स्कूल में बंद की गईं छह गाय भूख-प्यास से मर गईं। इन गायों को जेसीबी से खोदाई कराकर जमीन में दफना दिया गया है। 
विज्ञापन


फसलों को नुकसान पहुंचा रहे आवारा पशुओं को किसान पकड़कर स्कूलों में बंद कर रहे हैं। शनिवार को भी जिले के 15 स्कूलों में पशुओं को बंद किया गया। महावन तहसील के गांव कारब के प्राइमरी स्कूल में सुबह के वक्त किसानों ने खेतों से पकड़कर 150 आवारा पशुओं को स्कूल में बंद कर दिया था।

जगह कम थी और पशु ज्यादा। स्थिति यह थी कि सही से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं गाय। खाना भी इन्हें नहीं मिला। दोपहर को करीब दो बजे इनमें से छह गाय मर गईं। प्रधान छतरपाल सिंह और पूर्व पूर्व प्रधान सुरेश चौधरी ने पहुंचकर सभी आवारा पशुओं को स्कूल से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जमीन में दफनाया गया

पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी गई। बाद में जेसीबी से खोदाई कराकर छह गायों को दफनाया गया। तहसीलदार पवन पाठक ने बताया कि छह गायों के मरने की सूचना उन्हें मिली थी। ग्रामीणों की मदद से सभी छह गायों को जमीन में दफना दिया है। आवारा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराई जा रही है। ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी सौंप दी है।

कारब के जिस स्कूल में गायों को बंद किया गया था वहां से गाय निकल नहीं पा रही थीं। स्कूल की बाउंड्री तोड़कर गायों को किसी तरह बाहर निकाला गया है। बता दें कि स्कूलों में गोवंश बंद होने के कारण पढ़ाई भी ठप रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें