फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गोशाला में बारिश के कारण बने दलदल में फंसकर छह गोवंश मरे, जल निकासी की नहीं है व्यवस्था

Tue, 05 Jul 2022 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

प्रदेश सरकार गो संरक्षण के लिए योजना चला रही है, लेकिन गोशालाओं में गोवंशों का बुरा हाल है। अव्यवस्था और देखरेख के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहे हैं।  
विज्ञापन
गोशाला में गोवंश की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के कोलारा कलां स्थित गोशाला में शनिवार की रात बारिश से हुए जलभराव के कारण दलदल बन गया। इसमें फंसने से छह गोवंश मर गए। सूचना पर सोमवार को उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। गंदगी साफ करने और जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जेपी पांडेय और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केसी लोधी सुबह दस बजे गोशाला पहुंचे। उन्हें बताया गया कि छह मवेशी मरे हैं। छह और मवेशी को दलदल से निकाला गया है। उनका इलाज किया जा रहा है।

गोशाला में मिली काफी गंदगी 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम को गोशाला में काफी गंदगी मिली। उन्होंने गोशाला की कार्यदायी संस्था महादेव अनाथ गोशाला सेवा समिति के विनोद जादौन को फटकार लगाई। सफाई और दलदल खत्म कराने के निर्देश दिए। चेताया कि देखभाल सही ढंग से नहीं किए जाने पर वही दोषी हैं। 

विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि गोशाला में पानी भर जाने से दलदल हो गया है। सबमर्सिबल पंप भी इसमें डूब जाने से बंद पड़ा है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी शमसाबाद को मनरेगा आदि से मिट्टी का भराव और इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश दिए हैं। सप्ताह में दो दिन सफाईकर्मचारियों से सफाई कराने के लिए भी कहा है।

डिप्टी सीएम के आदेश का पालन नहीं

अप्रैल माह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस गोशाला का निरीक्षण किया था। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को मनरेगा के तहत गोशाला में काम कराने के निर्देश दिए थे। अब तक कोई काम नहीं कराया जा सका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें