फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस कमिश्नरेट में बनाई जाएंगी छह अदालतें, कानपुर और नोएडा की तर्ज पर व्यवस्थाओं पर हो रहा विचार

Sat, 03 Dec 2022 07:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अधिकारियों के कार्यालय, कोर्ट और आवास को लेकर मंथन चल रहा है। यहां भी कानपुर और नोएडा की तर्ज पर व्यवस्थाएं करने पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट में छह कोर्ट होंगी। कानपुर और नोएडा की तर्ज पर व्यवस्थाएं करने पर विचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस लाइन में कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर की कोर्ट बनेगी। एक कोर्ट एडीसीपी की होगी। इसके बाद तीन कोर्ट एसीपी की बनाने की योजना है। इससे डीजी मुख्यालय को अवगत कराया जा रहा है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन


आगरा में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अधिकारियों के कार्यालय, कोर्ट और आवास को लेकर मंथन चल रहा है। कानपुर और नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली पहले से लागू है। इन जिलों की तर्ज पर व्यवस्थाएं करने पर विचार हो रहा है। आगरा को तीन जोन शहरी, पूर्वी और पश्चिमी में बांटा गया है। इसके अलावा कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर की कोर्ट बननी हैं।

फिलहाल पुलिस लाइन में रहेगा कार्यालय 

पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि वह अपना कार्यालय फिलहाल पुलिस लाइन में ही रखेंगे। यहीं पर उनकी कोर्ट भी रहेगी। इसके लिए पुराने मीटिंग हॉल को चिह्नित किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर भी इसी कोर्ट में सुनवाई करेंगे। तीन डीसीपी (एसपी) बनेंगे। यह शहरी, पूर्वी और पश्चिमी जोन के होंगे। इनमें पहले से एक-एक एसपी तैनात हैं। इनकी कोर्ट नहीं बनेगी। एडिशनल डीसीपी की एक कोर्ट बनेगी। इसमें 145, 146 और 133 के मामलों की सुनवाई होगी। प्रत्येक जोन में एक-एक कोर्ट एसीपी की बनाई जाएंगी।

विज्ञापन

लिंक अधिकारी करेंगे सुनवाई

कमिश्नर ने बताया कि एसीपी की कोर्ट में लिंक अधिकारी सुनवाई करेंगे। इससे यह आरोप नहीं लगेगा कि जिस सर्किल के एसओ ने गिरफ्तार किया, उसी सर्किल के एसीपी ने कार्रवाई की। जेल भेज दिया। शांति भंग के मामलों में सुनवाई होगी। इसके साथ ही 107-116 में पाबंद कर दिया। एसीपी की कोर्ट के लिए सर्किल में जगह को चिह्नित किया जा रहा है।

नए भवन को लेकर देख रहे जमीन

वर्तमान में पुलिस कमिश्नर का कार्यालय पुलिस लाइन में एसएसपी आफिस में ही बनाया गया है। यहीं पर कोर्ट बनाने पर विचार चल रहा है। वहीं भविष्य में कार्यालय बनाने को लेकर जमीन चिह्नित की जा रही है। कमिश्नर ने बताया कि सर्किट हाउस के पास मोटर वर्कशॉप हुआ करती थी। अब यह बंद हो चुकी है। यहां पर जगह भी पर्याप्त है। इसे कार्यालय बनाया जा सकता है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलने पर कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें