फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में लगाई गई जोन के 661 दरोगा और 6367 सिपाही की ड्यूटी, आगरा की फोर्स सबसे ज्यादा

Sat, 03 Dec 2022 07:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, आगरा

सार

मैनपुरी में लोकसभा सीट का उपचुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स भी लगाई जा रही है। इसके लिए जोन के आठ जिलों से भी फोर्स भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिले में पांच दिसंबर को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में आगरा जोन की फोर्स लगाई गई है। आठ जिलों से 661 दरोगा और 6367 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें सबसे ज्यादा आगरा जिले की फोर्स रहेगी।

विज्ञापन


मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा और समाजावार्दी पार्टी के नेता पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स भी लगाई जा रही है। इसके लिए जोन के आठ जिलों से भी फोर्स भेजा गया है। आगरा के सबसे ज्यादा 176 दरोगा और 1572 सिपाही भेजे गए हैं। इसमें सशस्त्र पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

यह रहेगी फोर्स

                दरोगा        सिपाही
आगरा :    176        1572
मथुरा :       121      1095
फिरोजाबाद : 81        816
अलीगढ़ :   135       1363
एटा :       57          650
हाथरस :   53           548
कासगंज :  38            323      

विज्ञापन

200 बसों से हुई रवानगी

चुनाव में फोर्स के जाने के लिए रोडवेज की 200 बस ली गई थीं। शुक्रवार को पुलिस लाइन और जीआईसी मैदान में बसों को खड़ा कराया गया। पुलिसकर्मियों ने बसों में रवानगी शुरू कर दी।

छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में 

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। पांच दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव मैदान में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य समेत कुछ छह प्रत्याशी उतरे हैं। मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें