फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बसई में अभी नहीं सुधरे हालात, दो मरीज अभी भी भर्ती

Sat, 27 Jul 2024 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ सिढ़पुरा। ग्राम बसई में फैले डायरिया के प्रकोप के बाद अभी हालात सुधरे नहीं है। गांव के दो डायरिया पीड़ितों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दूसरे दिन भी शिविर लगाया। शिविर में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार आदि के 78 मरीजों का इलाज किया गया। बुखार पीड़ित एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

ग्राम बसई में डायरिया की चपेट में आजिम (15) पुत्र इस्तकार अहमद, शबा (16) पुत्री दिलशाद की हालत बिगड़ने पर परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।
स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम डॉ. अमीर खान के नेतृत्व में गांव में पहुंची। टीम ने गांव सभी 502 घरों का सर्वे किया। सर्वे के बाद 78 नए मरीज चिह्नित हुए। इन मरीजों में 21 में दस्त, 17 मरीजों में उल्टी व पेट दर्द, आठ मरीजों में टाइफाइड, 21 मरीजों में बुखार की शिकायत मिली। बुखार पीड़ित मरीजों के रक्त की जांच की गई। जिसमें एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई। विभाग की टीम ने गांव में एंटीलार्वा दवा का भी छिड़काव कराया। टीम में डॉ. अजय राघव, गौरव, फार्मासिस्ट रमेश चंद्र, नेत्र विशेषज्ञ बसीम, फीजियो अरविंद, एलटी रंजीत, आकाश, अनीता यादव, विशाल सक्सेना, संजय सक्सेना, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तालाब बन रहा बीमारी का कारण
कासगंज। ग्राम बसई में बना तालाब बीमारी का कारण बन रहा है। गांव की आबादी के नजदीक तालाब बना हुआ है। जमीर ने बताया कि गांव में वाशिंग प्लांट लगा हुआ है। इसका पानी एक गड्ढे में भरा रहता है। बारिश के बाद केमिकल का पानी तालाब में चला गया। जिससे हैंडपंंपों का पानी गंदा व पीले रंग का आ रहा है। ग्रामीण मजबूरी में इसी पानी का सेवन करते हैं। इस्तकार अहमद ने बताया कि घर में लगे हैंडपंप का पानी दूषित आ रहा है। जिसके पीने से परिवार के सदस्य बीमार पड़ रहे हैं। दिलशाद ने बताया कि गांव में बीमारी फैलने का कारण दूषित पानी है।

वर्जन
गांव बसई में टीम ने घरों का सर्वे किया। सर्वे में ग्रामीणों ने हैंडपंप के पानी के पीले रंग व गंदा आने की शिकायत की है। डीएम के संज्ञान में मामला लाया गया है। पानी की जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों को क्लोरिन की दवा भी वितरित कराई जाएगी।- डाॅ. राजीव अग्रवाल सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें