फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 2500 शिक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 08 Sep 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी के फर्जी मार्कशीट प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने अब सभी जिलों के बीएसए से कार्रवाई करने के लिए कहा है। बीएसए को उन शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करानी है, जिनकी बीएड की मार्कशीट फर्जी है।
विज्ञापन


इनकी सूची पहले ही बीएसए को दी जा चुकी है। एसआईटी के अधिकारी जल्द ही बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव और निदेशक से वार्ता भी करेंगे। ये वही शिक्षक हैं, जिनकी बीएड की मार्कशीट 2004 की है। 

प्रदेश में ऐसे 2500 शिक्षक बताए जा रहे हैं, जिनकी मार्कशीट को एसआईटी की जांच में फर्जी पाया गया है। दरअसल, डॉ. बीआरए यूनिवर्सिटी में 2004 में बीएड की कुल सीट 8000 थीं, लेकिन रिकॉर्ड में 12500 मार्कशीट आ गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फर्जी मार्कशीट पर बन गए टीचर

4500 अभ्यर्थियों को पहले फर्जी मार्कशीट दी गईं। बाद में इन्हें असली बताकर रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया। इन 4500 में से 2500 बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक बन गए। उन पर कार्रवाई के लिए एक साल से कवायद चल रही है। हालांकि अभी तक कुछ नहीं हुआ है।  

एसआईटी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में फर्जी मार्कशीट वाले शिक्षकों पर केस दर्ज कराने के लिए सभी बीएसए को लिखा गया है। पूर्व में इन्हें बर्खास्त करने के लिए कहा गया था। इस पर कुछ जगह कार्रवाई की गई, लेकिन ज्यादातर जगह मामला लटका दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें