फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी2 6500 संद्विग्ध नंबरों का कर रहीं सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एसआईटी-2 अब 6500 संदिग्ध मोबाइल नंबरों के सत्यापन कार्य में जुटी है। सोमवार को टीम ने शहर में आगरा गेट चौकी क्षेत्र में कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र के नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एडीजी भानू भास्कर के निर्देशन में एसआईटी-2 जांच कर रही है। छात्रा की खुदकुशी के आरोप में पूर्व प्रधानाचार्या सुषमा सागर को जेल भेजा जा चुका है। छात्रा से दुष्कर्म के मामले में अभी तक कोई सुराग एसआईटी नहीं जुटा सकी है। कई संदिग्धों के नारको, डीएनए टेस्ट कराए जा चुके हैं लेकिन खुलासे के नाम पर अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एसआईटी की टीम ने सोमवार को कोतवाली क्षेत्र में आगरा गेट चौकी क्षेत्र के रहने वाले कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
साक्ष्यों से की गई छेड़छाड़
सूत्रों के अनुसार एसआईटी-2 की जांच से पूर्व ही घटनास्थल पर साक्ष्यों से बड़ी छेड़छाड़ की जा चुकी है। सीसीटीवी फुटेज में विद्यालय के पीछे लगे सीसीटीवी के फुटेज तो उपलब्ध हैं लेकिन मुख्य रास्ते पर लगे सीसीटीवी के फुटेज डिलीट किए जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें