मैनपुरी। विद्युत वितरण खंड (तृतीय) में शासन ने दीपक मिश्रा को अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात किया है। सोमवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
बताया कि बेहतर विद्युतापूर्ति के साथ ही बिजली चोरी रोकना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिले में विद्युत निगम तीन खंडों में बंटा हुआ है। खंड तीन में तैनात अधिशासी अभियंता जीसीएल भटनागर को बिजली चोरी में पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर शासन ने 19 जून को निलंबित कर दिया था। परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश सिंह पर अतिरिक्त कार्यभार था। दीपक मिश्रा को शक्ति भवन लखनऊ में पॉवर मैनेजमेंट सेल से भेजा गया है। सोमवार को उन्होंने अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल से मिलने के बाद कार्यभार ग्रहण कर लिया। संवाद