फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत...राखी बांधने की तैयारी कर रही थीं बहनें, तभी आई बुरी खबर; मच गया कोहराम

Sat, 09 Aug 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रक्षाबंधन पर बहनें जिस इकलौते भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही थीं, उसकी मौत ने झकझोर कर रख दिया। सड़क हादसे में भाई की मौत की खबर सुनकर बहनें बेसुध हो गईं। 
विज्ञापन
रक्षाबंधन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के दीवानी चाैराहे पर बृहस्पतिवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। उसकी इलाज के दाैरान माैत हो गई। मृतक घर में इकलाैता था। रक्षाबंधन से पहले भाई की माैत की खबर से दोनों बहनें बेसुध हो गईं।
विज्ञापन


नई आबादी, रामनगर, शाहगंज निवासी 25 वर्षीय सचिन सक्सेना की पत्नी ने चार दिन पहले ट्रांसयमुना क्षेत्र के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। बृहस्पतिवार रात को सचिन बाइक से अस्पताल के लिए निकले थे। दीवानी चौराहे पर किसी काम से बाइक खड़ी कर रुक गए। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सचिन की माैत हो गई।

परिजन ने पुलिस को बताया कि सचिन दो बहनों का इकलाैता भाई था। घर में बहनें रक्षाबंधन की तैयारी कर रही थीं। भाई की माैत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो सभी बेसुध हो गए। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें