फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहनों से दरिंदगी... नाबालिग बेटे को न हुई बर्दाश्त, बाप का तलवार से कत्ल; बेटियों की कहानी सुन पुलिस हैरान

Mon, 27 Oct 2025 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा के कोसीकलां में नाबालिग बेटे ने पिता को तलवार से काट डाला। आरोप है कि बाप करीब छह साल से बेटियों के साथ हैवानियत कर रहा था। इस बात पर नाबालिग बेटे से विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
कोसीकलां में अधेड़ की हत्या के बाद एकत्रित भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर के डीग कस्बे में पिता करीब छह साल से दो नाबालिग बेटियों के साथ ही हैवानियत कर रहा था। बहनों ने अपने नाबालिग भाई को पिता की हरकतों के बारे में बताया तो वह बहनों को 11 अक्तूबर को भरतपुर के डीग कस्बे से अपने ताऊ के यहां मथुरा के कोसीकलां में ले आया। 
विज्ञापन


रविवार को पिता यहां भी पहुंच गया और बेटियों को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। इसी पर विवाद में बेटे ने अपने ताऊ के बेटे के साथ मिलकर तलवार से वार करके पिता की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस के सामने भी सच्चाई बयां कर दीं। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीग कस्बे के एक गांव में रहने वाले 55 साल के किसान की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी 15 और 13 साल की दो बेटियां और 16 साल का बेटा है। पिता ने बेटियों से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि करीब तीन माह पहले बहनों ने अपने भाई को पिता की हरकतों के बारे में बताया तो वह आग बबूला हो गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

उसका पिता से झगड़ा हुआ था। दिवाली से पहले वह दोनों बहनों के साथ कोसीकलां के इस्लामपुर इलाके में रहने वाले ताऊ के घर आ गया। यहां बहनों ने अपनी बुआ को पिता के छह साल से शारीरिक शोषण किए जाने की बात बताई। इस पर बुआ ने अपने बड़े भाई को जानकारी दी। 

 

जबरन बेटियों को साथ ले जा रहा था पिता
लड़कियों के पिता को बुआ ने पुलिस कार्रवाई की बात की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। रविवार को पिता कोसीकलां आया और दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों बेटियों को साथ ले जाने लगा। इसका बेटे और ताऊ के बेटे ने विरोध किया। दोनों में मारपीट हो गई। 

 

इस पर बेटे ने तयेरे भाई के साथ तलवार और तमंचे की बट से प्रहार करके पिता की हत्या कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार व तमंचा बरामद कर लिए हैं।

दो माह पहले पिता पर किया था जानलेवा हमला
पुलिस ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। वह बहन-भाइयों से आए दिन मारपीट करता था। बहनों के साथ घिनौनी हरकत करने की जानकारी भी उसे हो गई थी। यही कारण था कि दो माह पहले भी बेटे ने पिता पर कातिलाना हमला किया था, लेकिन पिता बाल-बाल बच गया था। 
 

डीग के सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं दोनों लड़कियां
इसके बाद पिता ने बेटे के खिलाफ डीग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों लड़कियां डीग के सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस ने बताया कि आरोप यह भी है कि करीब एक साल पहले किसान ने विगत वर्ष बीमा का लाभ लेने के लिए अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी थी, जिसके बाद से घर में तनाव का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन

पिता कई साल से बेटियों के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था। लड़कियों से पूछताछ में यह बातें साफ हुई हैं। कई साल तक दोनों लड़कियां यह सब सहती रहीं। घटना में शामिल दोनों बाल अपचारी हैं । उन्होंने भी पिता की हरकतों से परेशान होकर हत्या की बात कही है। कार्रवाई की जा रही है। -सुरेशचंद्र रावत, एसपी ग्रामीण
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें