आगरा से तय हुई थी शादी
सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के दो बेटों की शादी आगरा के न्यू नगला पदी निवासी दो युवतियों के साथ तय हुई थी। गोद भराई की रस्म के समय शादी की तारीख 7 जून तय हुई। टैंटीगांव स्थित एक फार्म हाउस में शनिवार को शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। लड़की पक्ष के लोग युवतियों और परिजनों को लेकर टैंटीगांव पहुंच गए।
ये भी पढ़ें - UP: टेरिटोरियल आर्मी में नाैकरी का झांसा...तीन आरोपी गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के 24 युवाओं से की ठगी
अचानक शादी से कर दिया मना
दोनों पक्षों के लोग शादी समारोह में खाना-पीना खा रहे थे। जयमाला और फेरों की तैयारियां चल रहीं थीं, तभी दुल्हनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हनों को समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रहीं।
ये भी पढ़ें - UP: फ्री में ऑटो से युवतियों को कॉलेज छोड़ता इमरान, प्रेम में फंसा बनाता अश्लील वीडियो-फोटो; करता यह गंदा काम
दुल्हन की फुफेरी बहनों ने की ये हरकत
दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हनों को समारोह में आईं उनकी फुफेरी बहनों ने दूल्हों के विषय में भड़का दिया। इसके चलते दुल्हनों ने शादी से इंकार कर दिया। फार्म हाउस में चल रहे हंगामे की सूचना पर चौकी प्रभारी अजीत मलिक पहुंच गए और जानकारी की। सुबह तीन बजे तक पंचायत चली, जब युवतियां शादी के लिए राजी नहीं हुई तो कन्या पक्ष के लोग अपने घर लौट गए।
ये भी पढ़ें - UP: इस एक्सप्रेस-वे के किनारे बसेगा नया शहर...94 गांवों की जमीन पर होगा विकसित, 14 लाख लोगों को मिलेंगे घर