फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवाज लगाते लगाते भर आईं भाई की आंखें, प्रेमी संग जा रही बहन ने मुड़कर तक नहीं देखा

Wed, 04 Jul 2018 07:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार दोपहर को ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। प्रेमी के प्यार में पागल बहन अपने भाई को ठुकराकर चली गई।   
विज्ञापन


भाई अपनी बहन को आवाज देता रहा। रास्ते में बात करने की कोशिश की। आवाज लगाते-लगाते आंखे तक भर आईं, लेकिन उसकी बहन बिना कुछ बोले प्रेमी के साथ गाड़ी में बैठकर वहां से चली गई। 

थाना नारखी के एक गांव की रहने वाली युवती गांव के युवक से प्रेम करती है। एक माह पूर्व प्रेमी के साथ गायब हो गई थी। परिजनों ने बेटी को पाने के लिए थाना नारखी में अभियोग दर्ज कराया। 
विज्ञापन

प्रेमी के साथ आई थी युवती

युवती ने बालिग होने के कारण प्रेमी से विवाह किया और खुद की सुरक्षा की गुहार तक लगा दी। मंगलवार को उसका मेडिकल जिला महिला अस्पताल में होना था। बहन के यहां आने की भनक जब उसके भाई को लगी तो जिला अस्पताल आ गया। 

मेडिकल के दौरान वो बहन के पास जाकर बात करने की कोशिश करने लगा, लेकिन युवक पक्ष के लोग एकत्रित थे। वो बात नहीं कर सका। वहीं युवती ने भी देखते हुए अपने भाई को अनदेखा कर दिया।  

महिला अस्पताल से जिला अस्पताल की ओर आने वाले रास्ते में कई बार भाई ने अपनी बहन को आवाज लगाई। वो बोला, बहन एक बार तो मेरी सुन लें, मेरी ओर देख ही ले। लेकिन बहन तेज कदमों के साथ आगे बढ़ती गई। 
विज्ञापन

भर आई भाई की आंखें

यहां तक उनके साथ चल रहे उप निरीक्षक तक ने कहा कि भाई आवाज लगा रहा है, लेकिन बहन से सिर हिलाते हुए मिलने से साफ इंकार कर दिया। अपनी छोटी बहन का यह व्यवहार देख भाई की आंखों में आंसू तक आ गए। 

इस दौरान वहां मौजूद लोग हैरानी भरी निगाहों से प्रेमी के साथ जा रही बहन और पीछे से आवाज लगा रहे उसके भाई को देख रहे थे, लेकिन युवती ने एक बार भी पीछे मुड़कर भाई को नहीं देखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें