फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैच छूटना पड़ा भारी, सिरोही की मेहनत बेकार

Mon, 23 Mar 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अयोध्या प्रीमियर लीग
विज्ञापन
आगरा। अयोध्या प्रीमियर लीग में रविवार को गोमती थंडर्स और हिंडन टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में आगरा के ऑलराउंडर शेखर सिरोही चर्चित खिलाड़ियों में रहे। मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब सिरोही की गेंद पर आईपीएल खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा का आसान कैच छूट गया। इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए चिकारा ने 195 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम का स्कोर 307 रन तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंडन टाइटंस की टीम दबाव में आ गई, लेकिन आगरा के शेखर सिरोही ने हार नहीं मानी। आक्रामक बल्लेबाजी कर मात्र 32 गेंद पर 70 रन की तूफानी पारी खेली। सिरोही के आउट होते ही हिंडन टाइटंस की बल्लेबाजी बिखर गई और पूरी टीम 235 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह गोमती थंडर्स ने 72 रन से मैच जीत लिया। मैच में शेखर सिरोही ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ा लेकिन उनकी गेंद पर छूटा कैच मैच का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ।

अयोध्या प्रीमियर लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें