फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मंगेतर को भेजे अश्लील फोटो, सिरफिरे आशिक की धमकी- मेरी न हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा...

Mon, 14 Nov 2022 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़िता ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। आरोपी युवक ने पहले भी उसके दो रिश्ते तुड़वा दिए थे। इतना ही नहीं आरोपी जान से मारने की धमकी भी देता है। 
विज्ञापन
man demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र की युवती को एक सिरफिरा परेशान कर रहा है। तीन बार मंगेतर को अश्लील फोटो भेजकर शादी तुड़वा चुका है। धमकी दी है कि उसकी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने देगा। उसे मार देगा, खुद भी मर जाएगा। इससे पीड़िता दहशत में है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

ये है मामला 

युवती ने पुलिस को बताया कि नाई की मंडी के सुभाष पार्क के पास का रहने अमन उर्फ बुरहान उसे परेशान कर रहा है। 24 नवंबर को उसकी शादी होने वाली थी। मगर, उसने मंगेतर के भाई के मोबाइल पर उसके अश्लील फोटो भेज दिए, जिससे रिश्ता टूट गया। इससे पहले भी दो बार रिश्ता तुड़वा चुका है। वह आए दिन उसका पीछा करता है। परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Kasganj: दूल्हे ने किया दुल्हन के साथ डांस, पहली पत्नी ने देखा वीडियो, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

 

दे रहा है धमकी 

कहता है कि वह अगर, उसकी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने देगा, जिससे शादी होगी, उसको जिंदा नहीं छोड़ेगा। कहीं और शादी नहीं होने दूंगा। वह खुद भी शादी नहीं करेगा। जहां वो जाएगी, फोटो पहले पहुंच जाएंगे। उसके घरवाले भी उसका साथ देते हैं। मंत्रतंत्र का सहारा लेते हैं। उसे जाल में फंसाने की कहते हैं।

आईटी एक्ट में दर्ज हुआ मुदकमा 

थाना मंटोला पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, आईटी एक्ट में मुदकमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें