फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR in UP: घर-घर डीएम ने दी दस्तक... बोले- जमा कराएं गणना फार्म, अंतिम तिथि का न करें इंतजार; देखें वीडियो

Wed, 26 Nov 2025 09:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू हुए 21 दिन बीत गए। 4 दिसंबर को अंतिम तिथि है। करीब 25 लाख से अधिक मतदाताओं ने अब तक फाॅर्म जमा नहीं कराए हैं।
विज्ञापन
मतदाताओं के घर पहुंचे डीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर पर दस्तक हुई। दरवाजे पर डीएम अरविंद बंगारी खड़े हुए थे। घर के अंदर से बैसाखी पर चलकर एक मतदाता आया। डीएम उससे हाथ जोड़कर बोले- बीएलओ का सहयोग करिए। गणना फॉर्म जमा कराइए। अंतिम तिथि का इंतजार मत करिए। ये नजारा था बुधवार को न्यू आगरा क्षेत्र में। जहां डीएम ने घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को फॉर्म जमा कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू हुए 21 दिन बीत गए। 4 दिसंबर को अंतिम तिथि है। करीब 25 लाख से अधिक मतदाताओं ने फॉर्म जमा नहीं किए हैं। नौ विधानसभा क्षेत्र में 36 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिनका फॉर्म जमा नहीं होगा, उन मतदाताओं का नाम अंतिम सूची से कट जाएगा। 

इधर, फॉर्म संकलन की धीमी गति को रफ्तार देने के लिए बुधवार को डीएम गली-मुहल्ले और कॉलोनियों में गए। इसके अलावा उत्तर विधान सभा क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल स्थित बूथ पर पहुंचे। यहां हेल्प डेस्क बनाई गई थी। यहां कई मतदाताओं के फॉर्म स्वयं डीएम ने भरवाए। डीएम ने नगर निगम के 50, आगरा विकास प्राधिकरण के आठ, उद्यान विभाग के 11, पशुपालन विभाग के 10 और बाल विकास विभाग के 203 बीएलओ के कार्यों का पर्यवेक्षण के निर्देश विभागध्यक्षों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें