फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: आज भी बंद रहेगी आगरा की सिंकदरा सब्जी मंडी, प्रशासन कर रहा यह व्यवस्था

Mon, 20 Apr 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि सोमवार को मंडी बंद रखी जाएगी। इसके बाद इसे सिकंदरा से शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
सिकंदरा सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिकंदरा सब्जी मंडी रविवार को पुलिस ने लगने नहीं दी। आढ़तियों के आते ही डंडा चलाना शुरू कर दिया। मंडी सोमवार को भी नहीं खुलेगी। इसके बाद इसे शिफ्ट कर दिया जाएगा। जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार सुबह सब्जी और फल के ट्रकों और कैंटरों को अंदर जाने ही नहीं दिया। मंडी खुलने का समय बदले जाने का यह पहला ही दिन था। नई व्यवस्था शुरू होने से पहले फेल हो गई। 

सिटी मजिस्ट्रेट ने सुबह सात से दोपहर एक बजे तक थोक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक फुटकर विक्रेताओं को काम करने की अनुमति दी थी। उधर, रविवार रात ही विजय नगर का सब्जी विक्रेता संक्रमित मिला। 
विज्ञापन


इससे पहले फ्रीगंज का सब्जी विक्रेता संक्रमित मिल चुका था। सवाल पुलिस पर भी उठ रहे थे क्योंकि मंडी में भीड़ लग रही थी, लोग मास्क भी नहीं पहन रहे थे। इस पर रविवार को पुलिस ने ऐसी सख्ती की कि मंडी लगी ही नहीं।
विज्ञापन

'व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे अफसर' 

सिकंदरा सब्जी मंडी के अध्यक्ष संजीव यादव ने कहा कि अधिकारी साफ कर दें कि मंडी खोलनी है या बंद करनी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में सामंजस्य की कमी है। अफसर मंडी को संभाल नहीं पा रहे।

आढ़ती जोगेंद्र ने बताया कि मंडी में कोई व्यवस्था ही नहीं है। लगभग रोजाना समय बदलता है। समझ नहीं आ रहा क्या हो रहा है, अगर फालतू लोगों को प्रवेश न मिले और पुलिस तैनात रहे तो कोई दिक्कत ही न आए। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि सोमवार को मंडी बंद रखी जाएगी। इसके बाद इसे सिकंदरा से शिफ्ट किया जाएगा। अब प्रशासन आगरा को कोरोना का हॉट जोन मानकर काम कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें