फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक लखवीर सिंह लक्खा बोले- मोदी सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण असंभव

Sun, 25 Mar 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
Lakhvir Singh lakha
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हिंदू और मुस्लिम समुदाय के आपसी सामंजस्य से ही संभव होगा। दोनों समुदाय के बुद्धिजीवियों को आपस में बैठकर मंदिर निर्माण का फैसला करना चाहिए। यह बात रविवार को प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा ने अक्षयपात्र में पत्रकार वार्ता में कही। वह कृष्णभूमि इनफिनिटी ग्रुप के रामनवमी उत्सव में भाग लेने के लिए आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राममंदिर का निर्माण राजनीतिक कारणों के चलते लटका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण होता दिखाई नहीं दे रहा है। उनका कहना था कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश के बुद्धिजीवी वर्ग को हिंदू और मुस्लिम समुदाय को एक मंच पर लाकर खड़ा करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को भी यह मान लेना चाहिए कि अयोध्या कभी भी उनकी धार्मिक स्थली नहीं रही है। यह हिंदुओं की धार्मिक स्थली है और वहां मंदिर का ही निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन


ब्रज के मंदिरों के अधिग्रहण को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि केवल हिंदू धर्म के मंदिर ही नहीं बल्कि गुरुद्वारे, चर्च और मस्जिद का भी अधिग्रहण सरकार को कर लेना चाहिए ताकि भक्तों के दान से विकास की परिकल्पना धरातल पर और अधिक साकार हो सके। तभी हिंदुस्तान सुरक्षित रह सकता है।

वहीं, देश में फ्यूजन संगीत की ओर बढ़ते रुझान पर बोले कि भारतीय शास्त्रीय संगीत हर किसी के बस की बात नहीं है। इसके लिए कठिन साधना की जरुरत है। इस अवसर पर कृष्णभूमि इनफिनिटी ग्रुप के आगरा मंडल प्रभारी रविशंकर, मेघश्याम वार्ष्णेंय, विक्रम भुवालका, रोविन जैन और रामकुमार शर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें