फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक कैलाश खेर पहुंचे कृष्ण नगरी वृंदावन, धाम को हराभरा रखने का दिया संदेश

Wed, 05 Sep 2018 07:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
अक्षयपात्र में पौधारोपण करते कैलाश खेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रख्यात सूफी गायक कैलाश खेर मंगलवार को वृंदावन के अक्षयपात्र पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर राधावृंदावन चंद्र महाराज के दर्शन करके पूजा-अर्चना की। इस दौरान वृंदावन में प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से अक्षय पात्र परिसर में ही उन्होंने पौधरोपण भी किया। 

विज्ञापन


कैलाश खेर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण संपूर्ण विश्व के आराध्य हैं और उनकी लीलास्थली श्रीधाम वृंदावन को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इस वृंदावन की पहचान यहां की हरितमा से ही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रेमभूमि में उनके जन्म दिवस पर आना सौभाग्य की बात है। 

गायक खेर ने कहा कि वृंदावन में आज भी पग-पग पर भक्ति, अध्यात्म और धर्म का बसेरा है। इस पावन भूमि पर आकर सहज ही मन को शांति की प्राप्ति हो जाती है। इस दौरान अनंतवीर दास आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें