फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं के अनादर पर उबाल

Tue, 01 Sep 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हाल में आयोजित अनुसूचित जाति-जनजाति युवा कल्याण एसोसिएशन के व्याख्यान और सम्मान समारोह में बीएचयू की असिस्टेंट प्रोफेसर इंदू चौधरी की देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से हिंदूवादी संगठन उबल पड़े। सोमवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने थाना हरीपर्वत पर प्रदर्शन किया। प्रोफेसर और आयोजक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह को ऑडियो सीडी भी उपलब्ध कराई। सीओ ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मंच के युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राणा ने कहा कि पिछड़े वर्ग के उत्थान कार्यक्रम में भाषण के दौरान देवी-देवताओें पर अनर्गल टिप्पणी की गई, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं हैं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक रामजीलाल विद्यार्थी और असिस्टेंट प्रोफेसर डा. इंदू चौधरी के खिलाफ तहरीर दी।
जिलाध्यक्ष रविशंकर शर्मा और महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शर्मनाक है कि किसी ने प्रो. चौधरी को रोकने का प्रयास भी नहीं किया। इस कारण कार्यक्रम के आयोजकों और अतिथि के रूप में आईं प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज न हुआ तो मंच उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। उनका विरोध आगरा से लेकर बनारस तक किया जाएगा। कार्यकर्ता दो सितंबर को आगरा आ रहे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया को भी ज्ञापन देकर प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रदर्शनकारियों में मंच के प्रदेश प्रचार प्रमुख विवेक शुक्ला, जिलाध्यक्ष रविशंकर, महानगर अध्यक्ष जितेेंद्र प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, नीतू वर्मा, रामनिवास राजपूत, किशोर रामचंदानी, नंदू जैशवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

ऑडियो की होगी जांच
सीओ हरीपर्वत ने कहा कि भाषण के ऑडियो की जांच की जा रही है। यह तकरीबन 14 मिनट का है। आयोजकों से भी बात की जाएगी। अगर, आरोप सही पाया जाता है तो धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
भाषण में कहा था
असिस्टेंट प्रोफेसर ने देवी-देवताओं के त्रिशूल से लेकर अष्ठ भुजाओं तक पर टिप्पणी की। देवी की तुलना हाथ में बेलन लेकर हमला बोलने वाली पत्नी तक से कर डाली। हनुमानजी पर भी अशोभनीय टिप्पणी की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि साधु-संत महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं।
विवि भी देगा नोटिस
जुबली हॉल में हुए कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन भी संयोजक को नोटिस दे सकता है। कुलसचिव केएन सिंह ने बताया कि कुलपति मंगलवार को आएंगे, उनके समक्ष मामला रखा जाएगा। नोटिस देकर संयोजक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें