90 फीसदी बच्चों में निमोनिया, बुखार-खांसी
एसएन कॉलेज के बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में लगभग 90 फीसदी बच्चों को बुखार, जुकाम, खांसी, उल्टी करना, पेट दर्द की परेशानी मिल रही है। कई बच्चे सर्दी लगने से भी बीमार पड़ रहे हैं। एक साल तक के बच्चों में निमोनिया ज्यादा मिल रहा है। इसमें बच्चे की तेजी से पसली चल रही है। हाथ-पैर भी नीले पड़ जाते हैं। ऐसे बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।
इन बातों का रखें ख्याल
- जुकाम-खांसी होने पर घर में भी मास्क लगाकर रखें।
- गर्म पानी की भाप लें, बच्चों को नैबुलाइजर करवाएं।
- बच्चों को धूप खिलने पर ही खेलने दें।
- खाली पेट घर से बाहर न जाएं, थ्री लेयर मास्क लगाकर रखें।
- संक्रमित के संपर्क में आने पर होम क्वारंटीन रहें, जांच कराएं।
(जैसा कि डॉ. नंदन सिंह, डिप्टी सीएमओ ने बताया)