मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर में कुछ माह पूर्व मिली मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा थाने से गायब हो गई। इसकी जानकारी तब हुई, जब स्थानांतरण के बाद हेड मोहर्रिर ने चार्ज छोड़ा। मूर्ति मंदिर से गायब थी और हूबहू वैसी ही मूर्ति हेड मोहर्रिर के घर पर मिली। मगर वह चांदी की नहीं थी। मामले में एसडीएम ने जांच की बात कही है।