फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में फिर बड़ी वारदात, गला घोंटकर चांदी कारोबारी की हत्या, गोदाम में मिला शव

Wed, 05 Feb 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में अपराधिक घटनाएं थम नहीं रही है। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में चांदी कारोबारी की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। चांदी कारोबारी मंगलवार सुबह गोदाम पर गए थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। शाम को गोदाम में उनका शव मिला।
विज्ञापन


गोविंद नगर की गली चौबदारान निवासी 51 वर्षीय नत्थोमल वर्मा का चांदी का कारोबार है। उनका गोदाम गोविंद नगर के सेक्टर जी वन इलाके में हैं। मंगलवार सुबह सात बजे नत्थोमल वर्मा घर से गोदाम के लिए निकले थे। इसके बाद वो घर नहीं लौटे। मां आशादेवी व परिवारीजनों ने फोन मिलाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

मां के कहने पर बेटे दीपक को पिता को खोजने गोदाम पर भेजा। दीपक जब गोदाम पहुंचा तो वहां पिता का शव फर्श पर पड़ा देखा। सूचना पर परिवारीजन, थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

सीओ सिटी राकेश कुमार के अनुसार प्राथमिक जांच में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। कारोबारी का मौके से मोबाइल भी गायब है। गोदाम के कमरे से बीड़ी का बंडल मिला है।

चांदी कारोबारी की हत्या ने जिले की कानून व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। एक पखवाड़े पहले ही राया क्षेत्र में भी सराफा को गोली मार दी गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अब गोविंदनगर के सेक्टर जी-वन में चांदी कारोबारी की हत्या कर दी गई। 

मृतक कारोबारी के दो बेटे आयुष, दीपक और तीन बेटियां दीपा, ज्योति, चंचल है। बेटा दीपक फतेहाबाद में बिजली विभाग में अकाउंटेंट है। इसके अलावा तीन बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। घटना से परिवारीजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें