फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से चांदी कारोबार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली (आगरा)। आगरा-हाथरस मार्ग पर खंदौली कस्बे में मंगलवार की शाम बाइक में ट्रक की टक्कर लगने से सादाबाद के रहने वाले चांदी कारोबारी एहसान (40) की मौत हो गई। वह आगरा से अपने घर जा रहे थे। जबकि साथी घायल है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सादाबाद के नगला छत्ती निवासी एहसान चांदी के घुंघरू बनाने का काम करता था। मंगलवार की शाम एहसान अपने साथी चंद्रशेखर निवासी नीत निवास के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। कस्बा खंदौली में पहुंचने पर पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एहसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंद्रशेखर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों ने बरोस टोल प्लाजा के समीप ट्रक को पकड़ लिया। जबकि चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें