आगरा में चांदी कारीगर ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन ने कहा कि बेटा पड़ोसी की सूदखोरी से परेशान था। इसी वजह से यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के आगरा में चांदी कारीगर ने फंदे से लटककर जान दे दी। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। मौजूद लोग पीड़ित परिजन को ढांढस बंधाते रहे। परिजन ने पड़ोसी पर सूदखोरी करने का आरोप लगाया है। उसकी धमकी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मामला सदर थाना क्षेत्र के नामनेर के बघेल कुंज की है। यहां के निवासी मनीष चंद सविता (30) चांदी कारीगर थे। उनके भाई रोहित ने बताया कि उनके पिता सुरेश चंद चौकीदारी करते हैं। दिवाली पर भाई की पत्नी पूनम बच्चों को लेकर मायके गई थी।
सोमवार की दोपहर तीन मां बेबी देवी मनकामेश्वर मंदिर गई थीं। पिता बगल के कमरे में सो रहे थे। घर पर कोई नहीं था। मां जब 5.00 बजे मंदिर से वापस आईं तो उन्होंने मनीष को पंखे से फंदे पर लटका देखा। इस पर उन्होंने शोर मचाया। पड़ोसी मौके पर आ गए। मगर तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजन ने आरोप लगाया कि मनीष ने सात साल पहले अपने कहने पर पड़ोसी से एक लाख रुपये पांच प्रतिशत ब्याज पर किसी को दिलाए थे। वह रुपये लेने के बाद भाग गया। तब से वह हर महीने ब्याज भर रहा था। छह महीने पहले मनीष ने ब्याज ना देकर धीरे-धीरे रुपये वापस देने के लिए बोला। इस बात से पड़ोसी नाराज हो गया।
उसके बेटे घर पर आकर जाने से मारने की धमकी देने लगे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।