फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से हटी सिल्ट, सब्जी के ठेल भी

Tue, 29 Dec 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ प्रदेश सरकार एनआरआई सम्मेलन के जरिए विदेशी धरती पर मौजूद लोगों को रिझाने की कवायद कर रही है, वहीं शहर की सड़कें सिल्ट से अटी पड़ी हैं। अमर उजाला ने जयपुर रोड स्थित रामनगर पुलिया पर आधी सड़क पर नाले की सिल्ट रखने की खबर प्रकाशित की तो सोमवार को नगर निगम की टीमें क्षेत्र में दौड़ पड़ीं। सुबह से ही दो जेसीबी और लोडर के जरिए नाले की सिल्ट हटवाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

नगर निगम रामनगर पुलिया पर नाले की सिल्ट निकालने का काम 10 दिन से कर रहा है, लेकिन सिल्ट को डंपिंग ग्राउंड तक ले जाने की जगह सड़क पर ही छोड़ दिया गया था। खबर प्रकाशित होते ही नगर निगम की टीम ने दोपहर तक सड़क से सिल्ट हटा दी। दोपहर में अतिक्रमण अभियान के लिए रामनगर पुलिया से गुजरीं सिटी मजिस्ट्रेट रेखा चौहान ने सब्जी विक्रेताओं को हिदायत दे दी कि वे अपने ठेल नाले के पीछे लगाएं। सड़क पर कोई ठेल नहीं दिखना चाहिए। उसके बाद सब्जी विक्रेताओं ने सड़क से ठेल-धकेल हटा लिए। 10 दिन के बाद सड़क पर ट्रैफिक सुचारू नजर आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें