फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौसेना के जवान के गांव चीतपुर में पसर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल (आगरा)। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के जवान आदर्श कुमार उर्फ लक्की की गिरफ्तारी के बाद गांव चीतपुर में सन्नाटा है। रविवार को यूपी एटीएस ने आरोपी को गांव चीतपुर से गिरफ्तार किया था। एटीएस की कार्रवाई के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म है। ग्रामीण इस मामले में खुलकर बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी के परिजन का कहना है कि उनके बेटे को झूठा फंसाया गया है। आरोपी आदर्श की मां चंद्रवती देवी का बेटे की गिरफ्तारी के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी के चाचा समुद्र सिंह का कहना है कि भतीजा देशभक्त है। उसको गलत फंसाया गया है। बेटे की गिरफ्तारी से परिवार गहरे सदमे में है। आरोपी के घर पर रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लगा है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि आदर्श पाकिस्तान के लिए जासूसी कर सकता है।


जासूसी के आरोपों से क्षेत्र हुआ शर्मसार

जासूसी के आरोपी नौसैनिक की गिरफ्तारी ने पूरे क्षेत्र को शर्मसार कर दिया है। वीर जवानों की भूमि के रूप में पहचाने जाने वाले चाहरवाटी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिस इलाके ने देश की रक्षा के लिए सेना को वारों की खेप दी है वहां एक युवक पर जासूसी जैसे गंभीर आरोप लगना बेहद दुखद और चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें