फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीकरी की छात्राओं ने राजस्थान बोर्ड में गाड़े परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ब्लॉक क्षेत्र में बॉर्डर के गांव सामरा निवासी छात्रा ने राजस्थान बोर्ड के सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) में 98.20% अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। मंगलवार को राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। सामरा निवासी चंद्रवीर सिंह की मेधावी पुत्री ज्योति चौधरी ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 98.20 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता-पिता अपने गांव एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छिददी सिंह वर्मा ने जिला टॉप करने वाली मेधावी छात्रा ज्योति चौधरी का अभिनंदन करके पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

मंडी मिर्जा खान में नेहा ने मारी बाजी
वहीं, ग्राम मंडी मिर्जा खान निवासी छात्रा नेहा शर्मा ने राजस्थान बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 98% अंक लाकर परचम लहराया है। रूपवास जिला भरतपुर में संचालित सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रमाकांत शर्मा की पुत्री नेहा शर्मा ने 98% अंक प्राप्त किए हैं। मेधावी पुत्री की सफलता पर माता-पिता गौरवान्वित किया है। ग्रामवासी भी छात्रा की सफलता पर हर्ष व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें