गुरुद्वारा गुरु का ताल में रखीं गुरु की चरण पादुकाएं
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव के साथ बैठक करते हुए आगरा में सिख धर्म के गुरुओं से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़ते हुए सिख सर्किट और शोध केंद्र बनाने पर विचार किया है। योगी सरकार की इस योजना का आगरा में सिख समाज ने स्वागत किया है।
समाज के लोगों ने कहा कि आगरा की धरती पर सिख धर्म के चार गुरुओं के चरण पड़े हैं। यहां चार गुरुद्वारों का एतिहासिक महत्व है। सिख म्यूजियम और शोध केंद्र बनने से एतिहासिक महत्व के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नई पीढ़ी सिखों की कुर्बानियों के बारे में जान सकेगी।
जिले की बात करें तो यहां 34 गुरुद्वारा हैं, इनमें चार गुरु आगरा आए थे। इनमें गुरुद्वारा लोहामंडी में पहले गुरु नानक देव जी महाराज आए थे। गुरुद्वारा दमदमा साहिब में छठे गुरु हरगोविंद साहिब, गुरुद्वारा माईथान में माता जस्सी ने नवें गुरु तेगबहादुर को कपड़े का थान दिया था, तभी से इसका नाम माईथान पड़ गया।