फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे से पुलिस की 112 नंबर बाइक चोरी, जनता की सुरक्षा में थे तैनात, खुद ही हो गए शिकार

Sat, 18 Jan 2020 06:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जिले में जब पुलिसवाले ही बदमाशों के निशाने पर हैं तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित करे। यहां शुक्रवार की रात ऐसी घटना हुई है, जिससे न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली, बल्कि पुलिसवालों की घोर लापरवाही सामने आई है। 

विज्ञापन


बेवर कस्बा के रोडवेज बस अड्डे के पास शुक्रवार की रात ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की बाइक यूपी 112 चोरी हो गई। पुलिसकर्मी ने जानकारी अफसरों को दी तो जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई। रात में ही चोरों की तलाश शुरू हो गई। कन्नौज क्षेत्र से बाइक बरामद कर ली। लापरवाही पर सिपाही को निलंबित कर दिया तो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई को कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।

परिसर में खड़ी की थी बाइक
 
थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बस स्टैंड चौराहा पर एक सिपाही और होमगार्ड लीमा मोबाइल-8 पर ड्यूटी कर रहे थे। परिसर में खड़ी उनकी बाइक अचानक वहां से चोरी हो गई। जैसे ही इसका पता सिपाही और होमगार्ड को लगा उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश के लिए टीमें दौड़ा दी गईं। क्षेत्र में सभी चौराहों और गैर जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग शुरू की गई, लेकिन बाइक का कहीं कोई पता नहीं लग सका। 

विज्ञापन

गुरसहायगंज में मिला बाइक

आसपास के जनपदों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई। कई घंटे चली तलाश के बाद बाइक जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव परिक्षितपुर में एक खेत से बरामद हुई। बाइक को पुलिस बेवर थाने ले आई। बरामदगी के बाद थाना पुलिस ने राहत की सांस ली। 

थाने में बैठाए सिपाही और होमगार्ड

बाइक चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने लीमा मोबाइल-8 पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड चंद्रशेखर और आरक्षी गिरीराज सिंह को थाने में बैठा लिया। शनिवार की शाम सिपाही और होमगार्ड को जिला मुख्यालय भेज दिया गया। 

देर रात एएसपी मौके पर पहुंचे

पुलिसकर्मियों की बाइक चोरी होने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी जानकारी ली गई। एएसपी और सीओ भोगांव रातभर बाइक की तलाश में थाने में ही डेरा जमाए रहे। 

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक को बरामद कर लिया गया है। लापरवाही पर सिपाही निलंबित तो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें