फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरकर रख लें पानी, 24 घंटे के लिए बंद रहेगा सिकंदरा वाटर वर्क्स, इन स्थानों पर नहीं मिलेगी सप्लाई

Mon, 28 Sep 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सिकन्दरा वाटरवर्क्स से 210 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है, जो आधे शहर के 6 लाख से ज्यादा लोगों तक होती है। सिकन्दरा
द्वितीय जलसंस्थान से 140 एमएलडी गंगाजल और 70 एमएलडी यमुना जल एमबीबीआर प्लांट से शोधित करके सप्लाई किया जा रहा
है।
विज्ञापन
गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरा वाटरवर्क्स से सप्लाई होने वाले क्षेत्रों के लोग आज सुबह सप्लाई के दौरान पानी भरकर रख लें। उनके घर पर आज शाम और कल सुबह पानी नहीं मिल पाएगा। जलकल विभाग द्वारा हलवाई की बगीची में पाइपलाइन लीकेज के कारण वाल्व बदलने का काम किया जाएगा, जिसमें 24 घंटे से ज्यादा का समय लग सकता है। ऐसे में जलकल अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की है कि वह पानी भरकर रख लें ताकि उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि सिकंदरा वाटर वर्क्स से हलवाई की बगीची वाली मेन राइजिंग लाइन पर लीकेज की मरम्मत और वाल्व बदलने का काम किया जाएगा, जिस वजह से सिकंदरा, लॉयर्स कॉलोनी, संजय प्लेस, भगवान टॉकीज, निर्भय नगर, लोहा मंडी, नगला पदी, हलवाई की बगीची, सूर्य नगर, कोठी मीना बाजार, घटिया आजम खां, शाहगंज, बोदला, रामनगर, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, केदार नगर समेत कई जगह पानी सप्लाई नही होगा। लोग आज सुबह ही पानी भरकर रख लें।

ये भी पढ़ें-  सावधान! कहीं कपल्स चैलेंज न बन जाए जी का जंजाल, साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


सिकन्दरा वाटरवर्क्स से 210 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है, जो आधे शहर के 6 लाख से ज्यादा लोगों तक होती है। सिकन्दरा द्वितीय जलसंस्थान से 140 एमएलडी गंगाजल और 70 एमएलडी यमुना जल एमबीबीआर प्लांट से शोधित करके सप्लाई किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें