फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी दो सरकार! नगला हवेली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी को खून से लिखा पत्र

Mon, 28 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

महिलाओं ने रविवार को हाथ में बाल्टी लेकर विरोध प्रदर्शन किया और उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित पत्र को अपने खून से लिखा, जिसमें उन्होंने गंगाजल दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन
पानी के लिए नगला हवेली की महिलाओं ने योगी को खून से लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी न मिलने से परेशान नगला हवेली की महिलाओं ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से खत लिखा। पत्र में उन्होंने गंगाजल दिलाने की मांग की। तीन महीने से क्षेत्र की महिलाएं जल निगम और जलकल अधिकारियों तथा सांसद-विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधियों के घर पर जाकर प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन


दयालबाग स्थित नगला हवेली में जल निगम ने दो साल पहले 900 घरों में पानी के कनेक्शन किए थे लेकिन इन परिवारों को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। जल निगम के अधिकारियों की करतूत के खिलाफ नगला हवेली के महिलाओं ने रविवार को हाथ में बाल्टी लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें-  सावधान! कहीं कपल्स चैलेंज न बन जाए जी का जंजाल, साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित पत्र को अपने खून से लिखा, जिसमें उन्होंने गंगाजल दिलाने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में पानी नहीं आया तो कलक्ट्रेट पर 15 नवंबर के बाद ताला डाल दिया जाएगा और 2000 से ज्यादा लोग कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करके पानी मांगेंगे।
 
विज्ञापन

इस दौरान सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, किरन देवी, मुन्नी देवी, विद्या देवी, रेखा सविता, सुमन सविता, अंजना कुलश्रेष्ठ, विश्वेंद्र सिंह, सौरभ चौधरी आदि मौजूद रहे।

हमें पहले पानी चाहिए
हम लोग तीन महीने से पानी मांग रहे हैं। जिस पाइप लाइन को बिछाने के लिए दोबारा एस्टीमेट बनाया गया है वह पहले बिछ चुकी है। इस घोटाले की जांच होनी चाहिए, लेकिन उससे पहले हमें पानी चाहिए। - चौ. रामवीर सिंह 

कलक्ट्रेट पर डालेंगे ताला
हमने अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। अगर सरकार हमारी अब भी नहीं सुनेगी तो फिर कलक्ट्रेट पर ताला लगाकर हम प्रदर्शन करेंगे। - किरन देवी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें