कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट निवासी संजय गोयल ने बताया कि प्रयास है कि जनकपुरी में आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव हो, जैसे वे स्वयं जनकपुर की धार्मिक नगरी में पहुंच गए हों। जनक महल कावेरी कौस्तुभ के पीछे करीब 5,000 वर्गगज क्षेत्र में जनक महल का भव्य स्वरूप तैयार किया जाएगा। यहां राम-सीता विवाह की परंपराओं, मिथिला संस्कृति और धार्मिक प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। जल्द ही जनकपुरी महोत्सव समिति का भी गठन करेंगे। वर्तमान में नेपाल के जनक महल थीम पर चर्चाएं हैं।
ये भी पढ़ें - UP: देसी घी खरीदने से पहले पढ़ लें यह खबर, पूजा वाले और खाने वाले घी की कीमतों में क्यों है इतना फर्क?
तीन साल से सिकंदरा में जनकपुरी का कर रहे प्रयास
गणपति किंग्स काउंटी निवासी मनोज बंसल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से भावना एस्टेट में जनकपुरी आयोजन के प्रयास किए जा रहे थे। इस बार तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई थीं, जिसके चलते पहली बार भावना एस्टेट में जनकपुरी सजने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि जनकपुरी में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां भी सजाई जाएंगी। इसके साथ ही आगरा के प्रमुख शिवालयों और भैरव मंदिरों की थीम पर भी विशेष प्रस्तुति तैयार की जाएगी। जनकपुरी महोत्सव केवल सजावट नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम और माता सीता के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का उत्सव होगा। यहां श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें - UP: 'घुटनों पर माफी मांगें, नहीं तो जान दे दूंगी', पति के अपमान पर फूटा पत्नी का दर्द; बोलीं- वो फौजी भी हैं
मांगे के सुझाव, क्या विकास के कार्य कराएं
जनकपुरी भावना एस्टेट में सजने के साथ ही विकास के भी कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए इसी हफ्ते सभी सोसाइटी से सुझाव लिए जाएंगे कि किस क्षेत्र में क्या काम कराने हैं। अगले हफ्ते से काम शुरू करा दिए जाएंगे, जिससे बारिश शुरू होने से सड़कों की मरम्मत कराने से लेकर नाले की सफाई तक के कार्य पूर्ण हो जाएं।
ये भी पढ़ें - UP: 1.98 करोड़ रुपये के लिए दिन-रात कर दी एक, छह महीने तक मोबाइल पर किया ये काम; इस तरह खाते से उड़ाई रकम