फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटोरियों का 'सरदार' वाहन चोरी में गिरफ्तार, मोबाइल में मिले सात 'सफेदपोशों' के नंबर

Tue, 31 Dec 2019 07:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रिंकू सरदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आईजी रेंज ए सतीश गणेश की ओर से जारी सटोरियों की टॉप टेन सूची में शामिल चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू सरदार को पुलिस ने वाहन चोरी में गिरफ्तार किया है। वो चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर निर्भय नगर होकर जा रहा था। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड भी मिला। पुलिस ने उस पर जालसाजी की धारा भी लगाई है। उसे कमला नगर के सटोरियों का सरदार कहा जाता है। वो सटोरियों को ब्याज पर रकम देता है।

चरणजीत सिंह कमला नगर का ही रहने वाला है। लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हाल ही में चौथ वसूली, सट्टे के तीन केस दर्ज हुए थे। उसके घर दबिश दी लेकिन वो हाथ नहीं आया। वो आईपीएल का सट्टा लगाने वाले रैकेट का भी सरगना है।
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वो चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहा था। उसने जो फर्जी आधार कार्ड बना रखा है, उस पर नाम मनप्रीत सिंह लिखा है। इसी से होटलों में रुकता था। उसकी जेब से 360 रुपये मिले।

सटोरियों के गिरोह का सरगना है

एसपी सिटी ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। वह सटोरियों के बड़े गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में उसके वारंट बनवाए जाएंगे। उसके साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

आरोपी पर धोखाधड़ी, जालसाजी, वाहन चोरी की धाराएं लगाई गई हैं। इनमें जालसाजी सबसे संगीन है। इसमें जमानत मिलना बहुत मुश्किल होता है। साक्ष्य होने पर यह और मुश्किल हो जाता है।

सटोरिये के मोबाइल में सात सफेदपोशों के नंबर 

पुलिस ने रिंकू सरदार के मोबाइल फोन से 38 नंबर निकाले हैं। इनमें से 10 सटोरियों के हैं, 10 उन लोगों के हैं जिन्हें उसने सूद पर पैसा दे रखा है। आठ नंबर सफेदपोशों के हैं। इनके बारे में पड़ताल चल रही है। वो चुनाव में मोटा चंदा देता था। 

जिस दल की सरकार आती, उसी के नेताओं से नजदीकी बढ़ाता है। इसी के दम पर अब तक पुलिस कार्रवाई से बचा हुआ था। सफेदपोशों में दो नंबर कमला नगर के नेताओं के ही बताए जा रहे हैं। इस बारे में एसपी सिटी ने बताया कि  उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

दो लाख कर्ज देकर छह लाख सूद वसूला

सटोरिये रिंकू सरदार के खिलाफ पांच दिन पहले ही चौथ वसूली का एक केस दर्ज हुआ है। इसमें बताया गया है कि वो सूद पर कर्ज देता है। उसकी ब्याज 10 से 15 फीसदी प्रति माह की होती है। कमला नगर निवासी जसविंदर कौर को दो लाख रुपये दिए थे। इसके बदले आठ लाख रुपये ले चुका था। दो लाख पर छह लाख के सूद सहित। 

इसके बाद दो लाख और मांग रहा था। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी । जसविंदर कौर ने बताया कि उससे दो चेक और स्टांप भी ले लिए थे। उनके पास रिंकू की धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें