फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई का रहने वाला था एक्सप्रेसवे पर मिला बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर 28 जून को बीमार मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक हरदोई निवासी रेलवे का खलासी सुखविंदर (35) था। परिजनों ने शनिवार को थाना फतेहाबाद पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक सुखविंदर जालंधर में नौकरी करता था। वह घर आ रहा था। आशंका है कि रास्ते में जहरखुरानों ने विषाख्त पदार्थ खिलाकर लूटा है। 28 जून को एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर ग्राम बिचोला के पास पुलिस को एक व्यक्ति बीमार पड़ा मिला। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इधर, घर नहीं पहुंचने पर सुखविंदर के परिजन उसको तलाश करते हुए जालंधर पहुंचे, जहां से उसके मोबाइल की लोकेशन फतेहाबाद आई। उन्होंने शनिवार को फतेहाबाद थाने आकर मामले की जानकारी की। तब मृतक की पहचान हो सकी। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि वह 27 जून को जालंधर से हरदोई के लिए निकले थे। उनके पास 30 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान था। जिसे लूट लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें