फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ासा लेकर नशेड़ी युवक ने फैलाई दहशत, जान बचाने को एक घंटे तक कमरे में बंद रहे भाई-बहन

Thu, 12 Sep 2019 02:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
थाने में पीड़ित भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के गांव खरपरी में बुधवार को एक युवक गड़ासा लेकर चचेरे भाई-बहन को जान की धमकी दी। इससे भाई-बहन ने खुद घर के एक कमरे में बंद कर लिया। आरोपी घर के बाहर ही गड़ासा और एयर पिस्टल लेकर बैठ गया। 
विज्ञापन


करीब एक घंटा तक दहशतजदा भाई-बहन कमरे में बंद ही रहे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गड़ासा और एयर पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़ित भाई-बहन कमरे से बाहर निकले। 

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी निवासी आदेश उर्फ बिल्लू टाइगर गांजा पीने का आदी है। वो आए दिन गांव में रहने वाले चचेरे भाई-बहन को परेशान करता रहता है। पहले भी वह मारपीट कर चुका है। इसकी शिकायत कोतवाली में की जा चुकी है। 
विज्ञापन

परिवार के लोगों को भी दी धमकी

बुधवार की दोपहर आदेश गड़ासा और एयर पिस्टल लेकर परिवार के लोगों को धमकाने लगा। पहले चाची पुष्पा देवी के दरवाजे पर गड़ासा मारा तो उन्होंने डर की वजह से कमरा बंद कर लिया। इसके बाद चचेरे भाई सत्यपाल व बहन संध्या से मारपीट करने लगा। 

दोनों किसी तरह बचकर घर के कमरे में जा छिपे और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक मकान के बाहर ही गड़ासा और पिस्टल लेकर बैठ गया। करीब एक घंटा तक डरे सहमे भाई बहन घर में ही कैद रहे।
 
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

स्थानीय लोगों ने सूचना मिलने के बाद पहुंचे पीआरवी 392 के एचसीपी अशोक कुमार, कांस्टेबल संजीव व रविंद्र मौके पर पहुंच गए। आरोपी को गड़ासा व पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं भाई बहन को कमरे से बाहर निकाला। सत्यपाल व संध्या ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मकान को लेकर भी चल रहा है विवाद

पीड़ित सत्यपाल ने बताया कि आदेश गांजा पीता है। कुछ समय पूर्व उसका मकान करीब दो लाख में खरीदा था। इसी बात को लेकर वह रंजिश मानता है। आए दिन इसी तरह से परेशान करता है। पहले भी मारपीट कर चुका है।

इंस्पेक्टर कोतवाली ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि सूचना पर यूपी 100 के पुलिसकर्मी आदेश को पकड़ कर थाने लाए हैं। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें