मथुरा में नोटबंदी के दौरान सराफा कारोबारी नीरज अग्रवाल ने सोने और चांदी की इतनी बिक्री कर दी थी कि उनका टर्नओवर 100 करोड़ को भी पार कर गया।
एसआईबी की टीम ने इस मामले में जांच की और प्रशासनिक अफसरों की टीम को लगाया। इस मामले में अभी एक और जांच चल रही है। नोटबंदी के दौरान कारोबारी नीरज अग्रवाल ने बिक्री का फर्जीवाड़ा किया था।
बिक्री के दौरान उन्होंने इस बात का भी ध्यान नहीं रखा कि उनके पास स्टॉक ही नहीं है। बिक्री का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ा तो वाणिज्य कर विभाग के अफसर भी हैरान रह गए।