फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शटलर्स ने उम्र को दी मात, अनुभव से जीते मैच

Mon, 02 Feb 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बैडमिंटन चैंपियन​शिप
विज्ञापन
आगरा। विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट में देशभर के दिग्गज शटलर्स ने अपने अनुभव, फिटनेस और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। मास्टर वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी उम्र को मात देते हुए जिस तरह का खेल दिखाया, वह काबिले तारीफ था।
विज्ञापन

प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी और श्रवण बैडमिंटन अकादमी में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पुरुष एकल वर्ग में 75 वर्ष के योगेंद्र कुमार जायसवाल (उत्तर प्रदेश) ने प्रतिद्वंद्वी बसंत कुमार शकारि(मध्य प्रदेश) के रिटायर होने पर जीत दर्ज की। वहीं 70 वर्ष आयु वर्ग में बलवीर सिंह जम्वाल (जम्मू-कश्मीर) ने शरद महाजन (महाराष्ट्र) को सीधे सेटों में हराया। 65 वर्ष आयु वर्ग में महेंद्र सिंह बोहरा (उत्तर प्रदेश) ने अनुपम कुमारिया पीएनबी को हराया। 60 वर्ष आयु वर्ग में राम लखन (पीएनबी) ने रामजौवा (मिजोरम) को हराया। 55 वर्ष आयु वर्ग में राजीव शर्मा (दिल्ली) ने जयंत देवांगन (छत्तीसगढ़) को मात दी। पुरुष युगल आयु 75 वर्ग में यशस्वी जायसवाल, बसंत शिकारि यूपी-एमपी की जोड़ी ने जैराज, दरायस सुरती कर्नाटक-गुजरात को हराया।
महिला वर्ग में भी दिखा कड़ा मुकाबला
65 वर्ष आयु वर्ग में तारामती परमार (गुजरात) ने निर्मला कुमारी नेगी (उत्तराखंड) को आसानी से हराया। 55 वर्ष आयु वर्ग में शालिनी यादव (मध्य प्रदेश) ने पूनम ताटवावादी को तीन सेटों में पराजित किया। 70 वर्ष आयु वर्ग में कन्या कुमारी सालिकोप्पा भट्टा (कर्नाटक) ने मंजीत शर्मा (उत्तराखंड) को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन बैडमिंटन एसोसिएशन आगरा की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानिया के नेतृत्व में हुआ। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी ई. पी. दिवाकरण, डिप्टी रेफरी विश्वनाथ मालकोटिया, मैच कंट्रोलर मयंक कुमार, अंपायर ए. श्रीनिवासु, अक्षांश साहू, मधु सूदन मुर्मू, नरेंद्र कुमार साह, परमीत कुमार मोहंती ने भूमिका प्रदान की। इस दौरान संरक्षक महेश नौटियाल, सचिव राहुल पालीवाल, चेयरमैन विनोद सीतलानी, पवन मंगल, लव गोयल, नंदी रावत, प्रवीण अग्रवाल, विक्रम गुप्ता, संजय कालरा, एमपी भल्ला, अविनाश चौधरी, विशाल सक्सेना, सनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें