सोरोंजी। तीर्थनगरी में शूकरक्षेत्र तीर्थ विकास परिषद के गठन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। तीर्थनगरी के पालिकाध्यक्ष और लोगों ने मुख्यमंत्री से मई माह में विकास परिषद के गठन की मांग उठाई थी। उस समय मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि तीर्थनगरी के चौमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा था। इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। शिक्षा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित का कहना है कि जिला प्रशासन तीर्थनगरी के विद्वानों, इतिहासकारों, साहित्यकारों व प्रमुखजनों की कमेटी बनाकर विकास परिषद के गठन का कदम बढ़ाए। डाॅ. प्रभाकर पाराशरी, भूपेश शर्मा, शरद पांडेय, राहुल वशिष्ठ, अंकुर पाराशर, आकाश महेरे आदि ने मांग की है।