फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजी पिज्जा और लक्ष्मण डोडा बर्फी के दिवाने, जानकी को छोले-भटूरे पसंद

Fri, 28 Sep 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मथुरा में रामलीला मंचन की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा में भगवान श्रीराम ने वनवास के समय कंदमूल फल खाकर जीवन व्यतीत किया था लेकिन आज के श्रीराम, लक्ष्मण समेत परिवार के सदस्य फास्ट फूड के दीवाने हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं मथुरा में हो रही रामलीला मंचन में किरदार निभाने वालों की। 

विज्ञापन


रामलीला में प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे राम को खाने में पिज्जा-पावभाजी अधिक पसंद है तो खेलने में क्रिकेट। उनकी माता जानकी तो छोले-भटूरे की दीवानी हैं। वहीं लक्ष्मण के किरदार को डोडा बर्फी बहुत पसंद है। 

छत्ता बाजार निवासी रंगाचार्य लोकेंद्रनाथ कौशिक के 15 वर्षीय पुत्र वेदांत कौशिक रामलीला में राम का पात्र निभा रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खाने का बेहद शौक है। मौका मिलने पर पिज्जा-पावभाजी की पार्टी तो उनके लिए आम है। क्रिकेट में पहले बैटिंग मिल जाए तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं। 
विज्ञापन


माता जानकी का किरदार निभा रहे बैरागपुरा निवासी मुकेश चंद्र शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र हर्षित दीक्षित को छोले-भटूरे बेहद पसंद हैं। मारियो गेम खेलने के लिए किसी से भी झगड़ जाते हैं।

बिरला मंदिर निवासी मुरारीलाल शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र शिवांश शर्मा, जो कि लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। डोडा बर्फी और खीर देखते ही इनके मुंह में पानी आना लाजमी है।  भरत के पात्र हर्षित गौतम और शत्रुघ्न के पात्र श्रीयांश शर्मा की आदतें भी इन्हीं किरदारों से बहुत कुछ मिलती-जुलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें