फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर पूजन दिवस पर दीपोत्सव की तैयारी में जुटे ब्रजवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ब्रजभूमि कल्याण परिषद की विशेष बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ की अध्यक्षता में श्रीराम जन्मभूमि पूजन को लेकर हुई। इस दौरान इस खास दिन दीप महोत्सव मनाए जाने पर चिंतन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सनातन संस्कार धाम आनंद वाटिका में आयोजित बैठक के दौरान उपाध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर पूजन को लेकर संपूर्ण ब्रज मंडल में अपार उत्साह है। भूमि पूजन की रात में ब्रज मंडल में बृज भूमि कल्याण परिषद के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन महोत्सव मनाएंगे।
गोकुल चंद गोस्वामी एवं अन्य उपस्थित सभी जनों ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पूजन का विभिन्न कारण दर्शाकर विरोध करने वाले लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं है। भूमि पूजन के नाम पर जो लोग, राजनीतिक दल भगवान श्रीराम के विरोध करते हैं उनको भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र के बारे में कुछ भी पता नहीं है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल तथा बृजभूमि कल्याण परिषद के बालों पंडित, प्रदीप भारद्वाज, दिनेश कौशिक, वीरेंद्र लवानियां थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें