फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीवन के गूढ़ रहस्यों को बताती है श्रीमद्भागवत कथा, गांव रठेरा में कथा सुनने के लिए पहुंच रहे भक्त

विज्ञापन
फोटो 22 गांव रठेरा में श्रीमद्भागवत कथा सुनातीं कथा व्यास रविता शास्त्री। संवाद
विज्ञापन
दन्नहार। गांव रठेरा में रोहन सिंह के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन कथा व्यास रविता शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भोलेनाथ द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई अमर कथा का विस्तृत वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन के गूढ़ रहस्यों को बताती है।
विज्ञापन

रविता शास्त्री ने बताया कि अमर कथा जीवन के गूढ़ रहस्यों को उजागर करती है। कथा व्यास ने भगवान शिव और माता पार्वती के संवाद को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रेम, त्याग और भक्ति के संदेश को समझाया। कथा के दौरान परीक्षित रोहन सिंह, राजनश्री, रेखा देवी, चंद्रप्रकाश, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूरनमल, विनय यादव, मान सिंह, अंशुल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें