फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भक्ति और संगीत से गूंजा श्रीराम पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में आयोजित 25वें समवशरण महामंडल विधान का चौथा दिन गहन भक्ति, आध्यात्मिक ऊर्जा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक साधना का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह प्रभु के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। इसके बाद विधान की समस्त मांगलिक क्रियाएं विधिपूर्वक संपन्न कराई गईं। मुख्य समवशरण में उपाध्याय ने गणधर रूप में विराजमान होकर धर्मदेशना दी, जिससे उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा।
शाम को शानू एंड पार्टी ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद मंगल आरती मंजीत जैन, राहुल जैन एवं दीपक जैन परिवार की ओर से की गई। इस अवसर पर सुनील सिंघई, संजय जैन, राजकुमार, डॉ. वीके अग्रवाल, शुभम जैन, संदेश जैन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें