फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रीरामलीला कमेटी की प्रधान सभा आज, अध्यक्ष व महामंत्री की होगी घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्रीरामलीला के संचालन से जुड़ी श्रीरामलीला कमेटी की प्रधान सभा मंगलवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम सात बजे श्रीरामस्वरुप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज रावतपाड़ा में होगी।
विज्ञापन

कमेटी की ओर से लगभग एक माह तक चलने वाली ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन किया जाता है। इसमें मुख्य आकर्षण श्रीराम की बारात, जनकपुरी महोत्सव, दशहरा आदि भव्य आयोजन संपन्न होते हैं। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रधान सभा में कमेटी की ओर से वर्षभर की कार्रवाई का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही आगामी दो वर्षों के लिए अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी रामकिशन अग्रवाल करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें