फोटो 28 श्री पवनसुत महाराज की शोभायात्रा में शामिल क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के लोग। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। करहल रोड स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर में श्रीपवनसुत जी महाराज की स्थापना दिवस पर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। श्री क्षत्रिय स्वर्णकार सभा और श्री हनुमान जी महाराज मंदिर कमेटी के तत्वावधान निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में बैंड-बाजों की धुन पर बजते भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बनाया। शोभायात्रा करहल रोड, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौक, लेनगंज, बजाजा बाजार, आगरा रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान ओमकार वर्मा, अजय सिंह टिंकू, शिवम वर्मा शानू, श्यामू वर्मा, बसंत वर्मा, महेंद्र पाल, प्रखर वर्मा, समर सिंह, संजय सोलंकी, पारस वर्मा आदि मौजूद रहे।