डॉ. शरद गुप्ता का इस्तीफा नहीं स्वीकारा
आईएमए की जांच कमेटी के संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे का कहना है कि श्री पारस अस्पताल प्रकरण की जांच कमेटी से डॉ. शरद गुप्ता ने इस्तीफा व्हाट्सएप पर भेजा है, लेकिन इसे कमेटी ने स्वीकारा नहीं है। उनसे बात भी की गई है।
डॉक्टर-मरीज का नहीं टूटना चाहिए भरोसा
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय का कहना है कि डॉक्टर और मरीज के भरोसे का सवाल है, ऐसे में कमेटी सभी तथ्यों पर ध्यान देकर जांच करने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
पचौरी सीओ बताकर मिलता था डॉक्टरों से, मनाली मे मना रहा छुट्टी
श्री पारस अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अरिन्जय जैन की वीडियो में पचौरी नाम के शख्स का नाम सामने आ रहा है। इसने दूसरी लहर में अस्पतालों में दवा और ऑक्सीजन की सप्लाई भी की है। यह अस्पतालों में परिजनों का इलाज कराने जाता था तो खुद को सीओ बताता था। प्रकरण में इसका इसका नाम सामने आया तो एक अस्पताल संचालक ने इससे फोन पर बात की तो उसने मनाली में छुट्टी मनाने की बात कही है। आकर बात करने को कहा है।
फिरोजाबाद: टूंडला रेलवे स्टेशन पर प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस की सुरक्षा व्यवस्था का हुआ रिहर्सल, स्टेशनों पर तैनात रही फोर्स