फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर आज होगी बड़ी बैठक, संत-संगठन मिलकर बनाएंगे रणनीति

Fri, 24 Jun 2022 08:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर 25 जून को एक बड़ी बैठक का आयोजन होने जा रहा है। इस बैठक में ब्रज के सभी संत और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे।
 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग और संत-महंत लगातार रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में 25 जून को ब्रज के सभी संत और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग बैठक कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन को शाही ईदगाह मस्जिद से मुक्त कराने की रणनीति पर मंथन करेंगे।

विज्ञापन

 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और याचिकाकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि 25 जून को शाम 4 बजे रमणरेती स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। 

महेंद्र प्रताप ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के सभी संत और महंतों के साथ-साथ कथावाचक, धर्माचार्य और विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग इस बैठक में भाग लेने पहुंचेंगे। शाही ईदगाह मस्जिद से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन को कैसे कब्जा मुक्त कराया जाए, इसे लेकर गहन मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शाही ईदगाह मस्जिद द्वारा कब्जा कर ली गई जन्मभूमि की जमीन जल्द से जल्द कब्जा मुक्त कराने की एक रणनीति तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें