फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गोवर्धन महाराज तेरे  माथे मुकुट विराज रह्यौ

Mon, 31 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रांस यमुना कालोनी के बी ब्लॉक स्थित बाल विहार पार्क में सोमवार को गोवर्धन महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन



श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्यौ, पान चढ़ें तो पै फूल चढ़े और चढ़े दूध की धार... तेरे माथे मुकुट विराज रह्यौ... जैसे भजन के साथ जिले भर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।  चारों ओर झिलमिलाती रोशनी, हर ओर गूंजते गोवर्धन महाराज के जयकारे। राधाकृष्ण की भक्ति में सराबोर भक्त। ट्रांस यमुना कालोनी के बी ब्लॉक स्थित बाल विहार पार्क में सोमवार को गोवर्धन महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर मनौती मानी। इसके बाद अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर सुरेश चंद्र शर्मा, अनिल गुप्ता, गिरीश चंद्र शर्मा, चंचल गुप्ता,  दमन गुप्ता, दीपक जैन, कनक चौहान, आशीष गुप्ता, अविनाश राणा, लक्ष्मी गुप्ता, कुसुम भारद्वाज, पुष्पा शर्मा, साधना अग्रवाल, रोशनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

सोमवार को गिरिराज महाराज की पूजा की गई। घर-घर में गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई गई। शाम को पूजन के साथ ही गोवर्धन महाराज को खीर, दूध, अन्नकूट का भोग लगाया गया। कुछ स्थानों पर छप्पन भोग भी लगाया गया।
विज्ञापन

बेलनगंज पथवारी में सामूहिक पूजा कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद रामशंकर कठेरिया, प्रमोद गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आरती और प्रसाद वितरण का शुभारंभ एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह, सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने किया। अभिषेक गुप्ता, दाऊ वर्मा, डब्बू पंडित, बॉबी वर्मा, मनोज शर्मा, संदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे। श्री गोवर्धन महाराज सेवा समिति की ओर से गुदड़ी मंसूर खां में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अश्वनी जैन, राकेश जैन, आरबी धाकरे आदि मौजूद रहे। ठाकुर श्रीराधामोहन जी महाराज ट्रस्ट की ओर रावतपाड़ा गोटे वाले मंदिर में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया गया। बृजेश अग्रवाल, बुद्ध सिंह, मोहन लाल, गौरांग सुंदर, दिव्यांग आदि मौजूद रहे।
प्रताप नगर स्थित बुर्जीवाला मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट कार्यक्रम में राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रवि मंगल, संदीप गोयल, नरेंद्र पुरसनानी, जगदीश बाबू शर्मा, अनिल शाह, सुशील कपूर, किशन लाल, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे। अलबतिया रोड स्थित विजय विहार कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में अशोक गोयल, अनूप अग्रवाल, तारा पाठक, राजू शर्मा, हितेश, विजयवीर, अजीत, डा. सुशील आदि मौजूद रहे।
नेहरू एन्क्लेव सोसाइटी की ओर से श्रीराम फार्म हाउस वाटिका में छठवां अन्नकूट और गोवर्धन पूजा आयोजित की गई। शुभारंभ मंत्रोचारण के साथ आचार्य पंडित अशोक शास्त्री ने कराया। प्रमोद गुप्ता, ऋषि उपाध्याय, मनीष थापक, कैलाश नारायण मिश्रा, गंगाराम शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, प्रदीप भाटी, विवेक तोमर, दिनेश अगरिया आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
श्री सनातन धर्म सभा की ओर से सनातन धर्म मंदिर शहजादी मंदिर में गोवर्धन महाराज की 30 फुट की विशाल झांकी बनाई गई। प्रचार मंत्री हेमंत सलूजा ने बताया कि इस प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा बल्कि मंदिर के बगीचे में देशी खाद बनाई जाएगी। कार्यक्रम में बैजनाथ शर्मा, ललित कुकरेजा, हेमंत सलूजा आदि मौजूद रहे। 
आवास विकास कालोनी सेक्टर सात में कालोनीवासियों ने गोवर्धन महाराज का दुग्धाभिषेक किया। अनिल भारतीय, अजय दुबे, राजेंद्र चौधरी, नीरज सिंह, डालचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे। 
राधा नगर बल्केश्वर स्थित शिव मंदिर में गोवर्धन महाराज की झांकी सजाई गई। शुभारंभ बल्केश्वर चौकी प्रभारी संजय शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल आदि ने किया। अनूप जिंदल, मोहन सिंह, कपूर चंद रावत, जितेंद्र कुमार, मनोज गोयल, सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अग्रवाल संगठन कमला नगर की ओर से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा की गई। सुनील जिंदल, पवन कुमार अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल, प्रवीन कुमार, अशोक कुमार गर्ग, एसएस अग्रवाल, अतुल गर्ग, गिरीश गर्ग आदि मौजूद रहे। न्यू आगरा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से न्यू आगरा कम्यूनिटी पार्क में हुए कार्यक्रम में धर्मपाल कश्यप, पराग गौतम, मुकेश अग्रवाल, रोहित बंसल आदि मौजूद रहे।


यहां फूलों से बनाए गोवर्धन महाराज
बालाजी नगर युवा मंडल ने फूलों से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाकर पूजा की। कार्यक्रम में अशोक मित्तल, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, शंकर लाल, सीताराम माहेश्वरी, शरद माहेश्वरी, राम स्वरूप पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लायर्स कालोनी में राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ पूजन
लायर्स कालोनी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से राधा-कृष्ण मंदिर में गोवर्धन महाराज की झांकी सजाई गई। लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा की। इसके बाद परिक्रमा लगाई। सुनील दीक्षित, महेंद्र गर्ग, रवि महाजन, पंडित रघुपति शास्त्री, राजीव अग्निहोत्री, कंललजीत सिंह, सुशील अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें