एत्मादपुर। श्री 1008 मल्लिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मिथलापुर गांव पमारी पर लाडू महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। विधानाचार्य शास्त्री अभिषेक जैन के सानिध्य में विद्वानों ने विधि विधान से सुबह 9 बजे नित्य नियम अभिषेक एवं शांति धारा, 10 बजे नित्य नियम सामूहिक पूजन एवं चौसठ ऋद्धि विधान, दोपहर 1 बजे श्री 1008 मल्लिनाथ निर्वाण लाडू और शाम 5 सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर रमन जैन, अचल जैन, अंकित जैन, अनिल कुमार जैन, पुरुषोत्तम जैन, विजय कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
किसान संगठन ने यूनिपोल लगाने का रोका कार्य
एत्मादपुर । नगर पालिका क्षेत्र में किसान संगठन ने यूनिपोल लगवाने का काम रुकवा दिया। सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में नायब तहसीलदार हरीलाल चौधरी को ज्ञापन दिया गया था। इसके माध्यम से गलत स्थानों से यूनिपोल हटाने की मांग की गई थी। शनिवार देर रात्रि में ठेकेदार यूनिपोल लगवा रहा था, जिसकी सूचना पर किसान संगठन के लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। इसके बाद काम रोक दिया गया। संवाद