फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखेगा श्रेया, सोनी प्रतिभा का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं। आध्या क्रिकेट अकादमी की दो होनहार महिला खिलाड़ियों श्रेया यादव और सोनी राजपूत का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब 29 अप्रैल से 3 मई तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर की प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। कोच मनोज कुशवाहा ने बताया कि श्रेया यादव बीएन इंटर कॉलेज, चमरौली की छात्रा हैं। वह एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज होने के साथ-साथ मध्यम गति की तेज गेंदबाज भी हैं। उनकी ऑलराउंड क्षमता टीम के लिए मजबूत आधार साबित हो सकती है। एचसीएस हाई स्कूल की छात्रा सोनी राजपूत एक सधी हुई बल्लेबाज हैं, जो अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूती देने में सक्षम हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर विनोद बंसल, विशाल बंसल, मोहित बंसल, राजेश शर्मा, मधु शर्मा और शकील खान समेत अन्य लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें